8 बेहतरीन नवरात्रि व्रत व्यंजनों के साथ नवरात्रि उपवास चार्ट

11आठ नवरात्रि व्रत रेसिपी
Shares :

नवरात्रि हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे देवी दुर्गा के आगमन के रूप में मनाया जाता है | यह पर्व नौ दिनों तक मनाया जाता है और हर दिन एक रूप में देवी दुर्गा की पूजा की जाती है | इस त्योहार के दौरान लोग व्रत रखते हैं और पूजा के माध्यम से माँ दुर्गा की आराधना करते हैं | नवरात्रि का अर्थ होता है नौ रातें और इसे आधिकारिक रूप से दो बार मनाया जाता है – चैत्र नवरात्रि (चैत्र मास के शुक्ल पक्ष के पहले) और शरद नवरात्रि (आश्विन मास के शुक्ल पक्ष के पहले नवरात्रि)| इस लेख में हम शरद नवरात्रि के बारे में चर्चा करेंगे जो कि वर्ष के सितम्बर या अक्टूबर के महीने में मनाया जाता है |

नवरात्रि की तैयारी

नवरात्रों की तैयारी श्रद्धालु बहुत ही उत्साह के साथ करते हैं | लोग अपने घरों को बहुत ही सूंदर सजाते हैं, इसमें विशेषकर लोग अपने पूजा स्थान को धार्मिक चिन्हों और फूलों के साथ सजाते है | अधिकांश लोग पूरे नौ दिनों तक फलाहार करते हैं एवं व्रत रखते हैं | जो लोग व्रत नहीं रखते वे सात्त्विक भोजन ही करते हैं | सात्त्विक भोजन में किसी भी मांसाहार, थोम, प्याज़, मदिरा, अन्य नशे आदि से दूर रहते हैं और बिना प्याज़ और थोम का बना भोजन ही ग्रहण करते हैं |

नवरात्रि के अंतिम दिन अर्थात अष्टमी अन्यथा नवमी के दिन भक्तजन अपना व्रत का समापन करते हैं| इस दिन वे छोटी कन्याओं का पूजन कर अपना उपवास समाप्त करते हैं |

नवरात्रों के व्रत में 8 स्वस्थ खाने के आहार

नवरात्रि के व्रत में सात्त्विक भोजन करने की मान्यता है एवं जो भक्तजन उपवास का अनुसरण करते हैं वे फलाहार ग्रहण करते हैं | इस लेख में कुछ स्वादिष्ट एवं स्वस्थ नवरात्रि भोजन पकाने की विधि बताई गई है|

1. चुकंदर का रायता

चुकंदर एक स्वादिष्ट कंद – मूल आहार है जिसका रायता एक बहुत ही स्वादिष्ट साइड डिश बन सकता है | इसको बनाने की विधि बहुत ही आसान है | आगे इसकी विधि निर्देशित की गयी है –

चुकंदर का रायता

सामग्री –

  1. चुकंदर – एक 
  2. दही – एक कप 
  3. हरी मिर्च – एक (बारीक कटा हुआ – वैकल्पिक)
  4. काला नमक – आधा छोटी चम्मच 
  5. नमक – स्वाद के अनुसार 
  6. भुना हुआ जीरा पाउडर – आधा छोटी चम्मच
  7. धनिया पत्ती – एक बड़ा चम्मच कटा हुआ (सजाने के लिए)

चुकंदर का रायता बनाने की विधि

  • १. सबसे पहले एक बड़े कटोरे में दही लें और इसे फोर्क की सहायता से फेंट लें, ताकि इसमें कोई दही का दाना न रहे |
  • २. अब कद्दूकस किया हुआ चुकंदर और बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च मिला दें |
  • ३. अब सभी मसाले – नमक, काला नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर मिला दें |
  • ४. अब कटे हुए धनिये से रायते को सजाएं |
  • ५. अब रायते को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें |
  • ६. आप इस रायते को परांठे, पुलाओ या किसी भी प्रमुख भोजन के साथ परोस सकते हैं |

2. राजगिरा खीर 

राजगिरा की खीर एक स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन है जो कि बिना चावल के बनती है | यह व्रत में ख़ास पसंद की जाती है | नीचे राजगिरह की खीर बनाने की विधि है |

राजगिरा खीर

सामग्री

  1. राजगिरा दाना – १ कप
  2. दूध – दो कप
  3. गुड़ – आधा कप (अन्यथा स्वाद के अनुसार)
  4. इलाइची पाउडर – आधा छोटी चम्मच
  5. काजू और बादाम – दो बड़े चम्मच

राजगिरा खीर बनाने की विधि

  • १. राजगिरा के दानों को अच्छे से धोकर एक बर्तन में डालें |
  • २. इस बर्तन में पानी डालें और राजगिरा के दानों को उबाल लें |
  • ३. इन्हे १५-२० मिनट तक उबाल लें ताकि इसका पानी सूख जाये |
  • ४. अब एक और भारी तले   वाले बर्तन में दूध ले लें और इसे उबालें |
  • ५. दूध में उबाल आने पर गैस को माध्यम आंच पर कर दें और इसमें ठंडा किया हुआ राजगिरा मिला दें |
  • ६. राजगिरा के अच्छे से पकने पर इसमें इलाइची पाउडर, पिसा हुआ गुड़ और कटे हुए काजू-बादाम मिला दें |
  • ७. राजगिरा खीर तैयार है और इसे सहन करने योग्य तापमान पर ला कर इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें |
  • ८. आप इसे भोग लगवा कर पूरे परिवार को परोसें |

3. मखाना शेक

यह एक पारम्परिक तरल है जो कि व्रत एवं उपवास के दिनों में भी अत्यंत पसंद किया जाता है यहां नीचे मखाना शेक बनाने के निर्देश दिए गए हैं |

मखाना शेक

सामग्री –

  • १. मखाना – एक कप 
  • २. दूध – दो कप 
  • ३. शक्कर – एक चौथाई कप 
  • ४. इलाइची पाउडर – आधा छोटा चम्मच 
  • ५. काजू और बादाम – एक बड़ा चम्मच 

मखाना शेक बनाने की विधि

  • १. मखाना को एक कढ़ाई में सूखा भून लें ताकि इसका स्वाद बढ़ जाये |
  • २. मखाने के ठंडा होने के बाद इसमें काजू, बादाम, शक्कर, इलाइची पाउडर और दूध दाल दें |
  • ८. इस मिश्रण को ब्लेंड कर लें और फिर इस मिश्रण को उबाल लें |
  • ९. इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें |

4. गुड़ मखाना

गुड़ मखाना एक उपवास के दिनों में बनाया जाने वाला व्यंजन है जो कि बिना आटे और चावल के बनता है| यह एक आसानी से बनाया जाने वाला व्यंजन है | इसे बनाने के निर्देश निम्नलिखित हैं |

गुड़ मखाना

सामग्री 

  • १. मखाना – २ कप 
  • २. गुड़ – आधा कप 
  • ३. घी – एक छोटा चम्मच 
  • ४. इलाइची पाउडर – आधा छोटा चम्मच 
  • ५. तिल – एक बड़ा चम्मच 
  • ६. काजू और बादाम – एक बड़ा चम्मच 

गुड़ मखाना बनाने की विधि

  1. पहले सबसे मखाना को तवे पर हल्का सा भूनें ताकि इनकी नमी सूख जाए | अब तवे पर एक छोटा चम्मच घी डाल कर मखानों को अच्छे से सुनहरा होने तक भून लें |
  2. मखाने को ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें |
  3. अब एक कढ़ाई में गुड़ को पिघलने के लिए आंच पर रख दें |
  4. गुड़ के पिघलने के बाद इसमें इलाइची पाउडर मिला दें और इसमें मखाने डाल दें |
  5. मखानों के अच्छे से गुड़ में लिपटने तक इनको कलछी से चलाते रहें |
  6. अब अंत में तिल डालें और इन्हे सुनहरा होने तक पकाएं |
  7. गुड़ मखाना तैयार हैं |
  8. इसे ठंडा होने दें ताकि मीठा अच्छे से इसमें मिल जाए | अब इसे परोसें |

5. मखाना पनीर सब्जी 

नवरात्रि के उपवास में मखाना पनीर सब्जी एक सही व्यंजन है जो कि बिना लहसुन और प्याज़ के बनाई जा सकती है | यह व्रत के दिनों में खास पसंद की जाती है| यहाँ मखाना पनीर की सब्जी बनाने के आसान निर्देश दिए गए हैं –

मखाना पनीर सब्जी 

सामग्री –

  • १. मखाना – एक कप
  • २. पनीर – २०० ग्राम कटा हुआ
  • ३. टमाटर – दो मध्यम आकार के, कटे हुए
  • ४. अदरक – एक छोटा टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
  • ५. हरी मिर्च – एक कटी हुई
  • ६. गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • ७. हींग – १/४ छोटा चम्मच
  • ८. नमक – स्वाद अनुसार
  • ९. काजू – दो बड़े चम्मच
  • १०. किशमिश – दो बड़े चम्मच
  • ११. घी – एक छोटा चम्मच
  • १२. हरा धनिया – सजाने के लिए, कटा हुआ

मखाना पनीर सब्जी बनाने की विधि

  • १. पहले मखाने को एक कढ़ाई में सूखा भून लें ताकि इसकी सुगंध शुरू हो जाये |
  • २. इसके बाद मखानों को एक अलग बर्तन में ठंडा होने के लिए निकाल दें |
  • ३. अब इसी कढ़ाई में घी गरम करें | इसमें हींग और अदरक कद्दूकस किया हुआ डाल दें |
  • ४. अदरक की सुगंध आने तक इसे पकाएं |
  • ५. अब कटा हुआ टमाटर, कश्मीरी मिर्च पाउडर और नमक डालें | इन्हें अच्छे से मिलाएं और टमाटर के नरम होने तक इसे पकाएं |
  • ६. अब मखाने डाल कर इसे अच्छे से मिलाएं |
  • ७. इसके बाद पनीर और काजू-बादाम डाल कर इसे अच्छे से मिलाएं | इसे सुनहरा होने तक पकाएं |
  • ८. अब गरम मसाला और हरी मिर्च डाल कर इसे भी मिलाएं |
  • ९. मखाना पनीर की सब्जी तैयार है |
  • १०. अब इसे कटे हुए धनिये से सजाएं और परोसें |

6. कुट्टू पनीर रोल

कुट्टू पनीर रोल एक बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन है | इसे बनाने के निर्देश नीचे निम्नलिखित हैं –

कुट्टू पनीर रोल

सामग्री

  • १. एक कप कुट्टू का आटा
  • २. एक कप पनीर, छोटा कटा हुआ
  • ३. आधा कप सिंघाड़े का आटा
  • ४. आधा कप दही
  • ५. आधा चम्मच सेंधा नमक
  • ६. आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • ७. आधा चम्मच अजवाइन
  • ८. तेल व्रत के अनुसार
  • ९. गरम पानी

कुट्टू पनीर रोल बनाने की विधि

  • १. सबसे पहले कुट्टू का आटा , सिंघाड़े का आटा , सेंधा नमक,काली मिर्च पाउडर और अजवाइन को एक बड़े पात्र में मिलाएं |
  • २. अब धीरे-धीरे गरम पानी डालकर आटा लगाएं |
  • ३. आटा गुंथ जाने पर इसे १०-१५ मिनट् के लिए ढक कर रख दें |
  • ४. अब पनीर को दही, मिर्च, नमक के साथ मिलाएं |
  • ५. अब आटे की छोटी – छोटी लोहियां तोड़ लें और इन्हे बेल लें |
  • ६. अब हर रोटी में पनीर की स्टफिंग भर लें और रोल कर लें |
  • ७. इन रोल्स को तवे पर अचे से सुनेहरा होने तक पकाएं |
  • ८. आपके कुट्टू पनीर रोल तैयार हैं |

7. समक चावल की खिचड़ी

नवरात्री के दौरान समक चावल की खिचड़ी एक जल्दी बनने वाला बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है | इसे बनाने के संपूर्ण निर्देश नीचे दिए गए हैं |

समक चावल की खिचड़ी

सामग्री

  • १. एक कप समक चावल
  • २. आधा कप सिंघाड़े का आटा
  • ३. आधा कप साबूदाना
  • ४. एक चौथाई कप दही
  • ५. एक चम्मच सेंधा नमक
  • ६. आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • ७. आधा चम्मच जीरा
  • ८. आधा चम्मच राइ
  • ९. एक चम्मच घी
  • १०. एक हरी मिर्च कटी हुई
  • ११. एक टमाटर कटा हुआ
  • १२. तेल व्रत के अनुसार
  • १३. पानी

निर्देश

  • १. समक चावल, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, दही, सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर को एक बड़े पात्र में मिलाएं |
  • २. अब इस मिश्रण को थोड़ी देर के लिए रख दें ताकि चावल और साबूदाना अचे से भीग जाएं |
  • ३. एक कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें जीरा और राई डालें |
  • ४. जब जीरा और राई पक जाएं तो हरी मिर्च और टमाटर डालें और इन्हें अच्छे से पकाएं |
  • ५. अब इसमें समक चावल का मिश्रण डालें और अच्छे से मिलाएं |
  • ६. अब पानी डालें और साबूदाना और चावल पकने तक अच्छे से पकाएं |
  • ७. खिचड़ी तैयार है इसे गरमा गरम परोसें |

8. नंदरु की यखनी

नवरात्री के दौरान नंदरु की यखनी एक बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन है | नंदरु की यखनी बनाने के निर्देश नीचे दिए गए हैं |

नंदरु की यखनी

सामग्री

  • १. २५० ग्राम नंदरु (बारीक कटा हुआ)
  • २. एक कप दही (नमकीन)
  • ३. आधा कप दूध (नमकीन)
  • ४. एक चम्मच सेंधा नमक
  • ५. आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • ६. आधा चम्मच जीरा
  • ७. आधा चम्मच अजवाइन
  • ८. दो चम्मच घी
  • ९. दो बड़े चम्मच तेल
  • १०. कड़ी पत्ते, हरा धनिया

नंदरु की यखनी बनाने की विधि

  • १. सबसे पहले नंदरु को धो कर छोटे टुकड़ों में काट लें | अब इसे उबाल लें |
  • २. अब एक कढ़ाई में दही, दूध, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर और नंदरु डालें |
  • ३. अब इस मिश्रण को माध्यम आंच पर बिना ढक्कन के पकाएं |
  • ४. नंदरु के नरम होने तक इसे पकाएं |
  • ५. अब एक कढ़ाई में घी गरम करें और इसमें जीरा, अजवाइन और सेंधा नमक डालें |
  • ६. माध्यम आंच पर धीरे धीरे पकाएं जब तक यखनी गाढ़ी नहीं हो जाती |
  • ७. यखनी को एक कटोरे में निकल लें और इसे तंदूरी रोटी के साथ परोसें |

नवरात्रि के उपवास के अनुरूप डाइट प्लान

जबकि नवरात्रि उत्सव और भक्ति का समय है, कई भक्त इस अवधि का उपयोग उपवास और विषहरण के लिए भी करते हैं। यदि आप उन लोगों में से हैं जो स्वास्थ्य के प्रति जागरूक दृष्टिकोण के साथ नवरात्रि के आध्यात्मिक पहलुओं को जोड़ना चाहते हैं, तो हमारा “वजन घटाने के लिए नवरात्रि उपवास चार्ट” सिर्फ आपके लिए है।

Navratri Fasting Food Chart with Weight Loss Diet Plan

यह चार्ट भोजन, नाश्ते और पेय पदार्थों के लिए दिन-प्रतिदिन की मार्गदर्शिका प्रदान करता है जो पारंपरिक उपवास नियमों का पालन करते हुए वजन घटाने को भी बढ़ावा देते हैं। त्योहार की भावना के अनुरूप सात्विक भोजन से लेकर आपको ऊर्जावान बनाए रखने वाले हाइड्रेटिंग पेय तक, हमारा चार्ट यह सुनिश्चित करता है कि आप पूरे नौ दिनों तक पोषित रहें।

व्यंजनों और विस्तृत दिशानिर्देशों के बारे में गहराई से जानने में रुचि रखने वालों के लिए, हमने एक व्यापक पीडीएफ भी तैयार किया है:

हमारे विशेष नवरात्रि उपवास वजन घटाने वाले आहार चार्ट को न चूकें – अपना नवरात्रि उपवास आहार योजना पीडीएफ प्राप्त करें!

अपने त्योहार को आनंदमय और स्वास्थ्यवर्धक बनाने के लिए और अधिक आनंददायक नवरात्रि व्यंजनों और युक्तियों के लिए पढ़ना जारी रखें!

दिन – १

  • सुबह खाली पेट – एक कप दालचीनी की चाय
  • नाश्ता – भुने हुए दही वाले आलू + केले का शेक
  • दिन का खाना – लौकी की सब्जी + कुट्टू की रोटियां
  • शाम की चाय – एक कप नारियल का पानी
  • रात का खाना – हल्का सुनहरा भुना हुआ पनीर + पुदीने की चटनी

दिन – २

  • सुबह खाली पेट – एक कप लौ फैट दूध + ७ भिगोये और छीले हुए बादाम
  • नाश्ता – मखाने की खीर
  • दिन का खाना – साबूदाने की खिचड़ी
  • शाम की चाय – एक कप दूध वाली चाय + १ नाशपाती
  • रात का खाना – एक कप कद्दू का अम्बल + १ सिंघाड़े के आटे का चीला

दिन – ३

  • सुबह खाली पेट – एक गिलास नींबू पानी + ७ बादाम भिगोकर और छीले हुए
  • नाश्ता – भुना हुआ कद्दू + छाछ
  • दिन का खाना – समक चावलों की खिचड़ी + एक कप दही
  • शाम की चाय -एक सेब
  • रात का खाना – भुना मखाना + लौकी का रायता

दिन ४

  • सुबह खाली पेट – दालचीनी की चाय
  • नाश्ता – सीख पर पकाया हुआ पनीर + एक कप दूध
  • दिन का खाना – समक चावलों का पुलाव + खीरे वाला रायता
  • शाम की चाय – एक कप पपीता
  • रात का खाना – कुट्टू के आटे का चीला + आलू पनीर की सब्जी

दिन ५

  • सुबह खाली पेट – एक गिलास गरम पानी + १/२ नींबू का रस + १/२ चम्मच शहद
  • नाश्ता – साबूदाने की खिचड़ी + एक कप दही
  • दिन का खाना – सिंघाड़े का चीला + लौकी की सब्जी
  • शाम की चाय – एक संतरा
  • रात का खाना – कद्दू का सूप + भुना हुआ मखाना

दिन ६

  • सुबह खाली पेट – अदरक हल्दी की चाय (व्रत के अनुसार)
  • नाश्ता – एक कप दूध + भुने हुए आलू
  • दिन का खाना – समक वाले पनीर के चावल + खीरे वाला रायता
  • शाम की चाय – एक सेब + एक कीवी
  • रात का खाना – बजरभंग की खीर + खीरे का सलाद

दिन ७

  • सुबह खाली पेट – एक गिलास गरम पानी + एक अखरोट (भिगोकर और छीलकर)
  • नाश्ता – शकरकंदी की चाट
  • दिन का खाना – घिये की सब्जी + कुट्टू का चीला
  • शाम की चाय – एक कप पपीता
  • रात का खाना – मखाना मूंगफली की कढ़ी + सिंघाड़े का चीला

दिन ८

  • सुबह खाली पेट – नींबू कहवा
  • नाश्ता – भिगोये हुए बादाम + सेब + चिया बीज + दूध की स्मूदी
  • दिन का खाना – बंदगोभी की सब्जी + सिंघाड़े का चीला
  • शाम की चाय – मूंगफली भुनी हुई
  • रात का खाना – पेठे का हलवा + लौकी का रायता

दिन ९

  • सुबह खाली पेट – शिकंजवी + ५ बादाम (भिगोकर, छील कर)
  • नाश्ता – भुना हुआ साबूदाना + उबले हुए आलू की चाट + छाछ
  • दिन का खाना – आलू पनीर + समक के चावल
  • शाम की चाय – एक केला
  • रात का खाना – कुट्टू का चीला + पनीर की भुर्जी + सीओल की खीर

नवरात्रि का पर्व नई उमंगों का पर्व है | यह नौ दिन उपवास करके श्रद्धालु माँ की असीम कृपा पाते हैं| यहां दी गई सभी रेसिपीज उपवास के हिसाब ही तैयार की गयी हैं | यह बहुत ही पौष्टिक एवं सात्त्विक भोजन के व्यंजन हैं | आप इन व्यंजनों को इस नवरात्रि अपने घर पर बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ अवश्य साँझा करें |

Shares :
About the author

Nidhi Gupta is an ACE certified personal trainer and nutritionist with over 10 years of experience helping people reach their fitness goals. She is passionate about helping people live healthier lives and loves sharing her knowledge and expertise with others. Get in touch with her to learn more about how she can help you on your fitness journey.
Get inspired
New from our kitchen

Related Posts